सेंट्रल नोएडा , फरवरी 08 -- उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र सेंट्रल नोएडा सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन कमर्शियल टावर में बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर-144 स्थित निर्माण स्थल पर शटरिंग गिरने से सातवीं मंजिल पर काम कर रहे तीन मजदूर नीचे गिर पड़े। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है।
घटना की सूचना मौके पर स्थानीय पुलिस और स्थलीय निरीक्षण टीम द्वारा राहत बचाव की कार्रवाई शुरू की गई, एवं पुलिस द्वारा रविवार को घटनास्थल से जानकारी दी गई, उन्होंने बताया की, हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। घायल मजदूर का उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मौके पर मजदूरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे।
सूचना पर डीसीपी सेंट्रल और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित