आइची-नागोया (जापान) , अक्टूबर 20 -- एशियाई पैरा खेलों में पहली बार हिस्सा ले रहीं सृष्टि अरोड़ा ने मंगलवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। आज यहां पैरा निशानेबाजी में सृष्टि अरोड़ा ने पी 2 - महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में 214.7 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के मंच पर अपना पहला कदम रखते हुए, सृष्टि ने बेहतरीन कौशल, एकाग्रता और संयम का प्रदर्शन किया और पोडियम पर अपनी जगह बनाई। उनका यह प्रदर्शन खेल के प्रति उनके समर्पण, लगन और उत्कृष्टता हासिल करने के उनके संकल्प को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित