श्रीगंगानगर , अप्रैल 22 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में बुधवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कर्मचारी संघर्ष समिति ने पांच सूत्री मांगों को लेकर अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा के नाम सहायक राजस्व अंजू सहारण को ज्ञापन सौंपा।

संघर्ष समिति की अध्यक्ष रेखा घुसर ने बताया कि ज्ञापन में 16 सफाई कर्मचारियों को 27वां ग्रेड के एरियर का भुगतान करने, सफाई कर्मचारियों के तीन प्रतिशत डीए का भुगतान करने और सफाई कर्मचारियों को हाथ रेहडी दिलाई जाने, अस्थाई जमादारों एवं अस्थाई चालकों को स्थाई चालक एवं जमादार बनाने और एनपीएस 2015 से 2018 का बकाया भुगतान किये जाने की मांग की गयी है।

इस पर श्रीमती सहारण ने कहा कि तुरंत प्रभाव से इन मांगों पर कार्रवाई होगी एवं हाथ रेहडी तुरंत प्रभाव से दिलाई जावेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित