श्रीगंगानगर , मई 05 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग तीन जगहों पर तीन युवकों को गिरफ्तार करके तीन देसी पिस्तौलें बरामद की हैं।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सिटी थाना क्षेत्र में पदमपुरा मार्ग पर गश्त के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी करके पकड़ा और उससे एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद की। आरोपी की पहचान अभिषेक मेघवाल के रूप में हुई है।
इसी प्रकार पुराना अस्पताल क्षेत्र में पुलिस दल ने गश्त के दौरान एक और संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से भी एक देशी पिस्तौल मिली। उसकी पहचान सुनीलकुमार के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सात एसजीएम गांव स्थित विनायक ईंटभट्ठे के पास संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास भी एक देसी पिस्तौल् बरामद हुई। उसकी शिनाख्त सुखराम के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित