श्रीगंगानगर, अप्रैल 10 -- राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत मजदूरों के बकाया एरियर और अन्य सुविधाओं के भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार शाम को उपश्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर बढ़ाई गई न्यूनतम मजदूरी का पिछला बकाया तत्काल चुकाने की मांग की है।

इंटक के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में थर्मल के दोनों प्लांटों में कार्यरत मजदूरों को बढ़ी हुई मजदूरी का लाभ तो मिल रहा है लेकिन पूर्व अवधि का बकाया एरियर अभी तक नहीं दिया गया है। इससे मजदूरों में भारी रोष व्याप्त है और कई परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित