श्रीगंगानगर , फरवरी 27 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में स्थित सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर संयंत्र के कोयला प्रबंधन संयंत्र ने एक बार फिर पूरे निगम में कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
संयंत्र के दल ने लगातार 175 दिनों तक बिना रुके 486 कोयला रैक खाली करके अपना ही पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
काेयला प्रबंधन संयंत्र के अधीक्षण अभियंता श्रवनकुमार कड़वासरा ने शुक्रवार को बताया कि मंगलवार को यह नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सूरतगढ़ थर्मल इकाई के दल की सामूहिक मेहनत, समर्पण और बेहतरीन समन्वय का परिणाम है। इससे पहले वर्ष 2025 में भी सूरतगढ़ थर्मल संयंत्र ने ही 485 कोयला रैक बिना रुके खाली करके पूरे उत्पादन निगम में रिकॉर्ड बनाया था लेकिन इस बार हमने उसे भी पार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित