श्रीगंगानगर , अगस्त 11 -- राजस्थान में सूरतगढ़ तापीय विद्युत संयंत्र के कोल हैंडलिंग संयंत्र में कार्यरत मजदूरों का रेंगा कंपनी के खिलाफ धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
मजदूरों ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनसे पूरे 30 दिन काम करवाया जा रहा है, लेकिन भुगतान केवल 26 दिनों का ही किया जा रहा है। इसके अलावा प्रतिदिन 12-12 घंटे की लंबी ड्यूटी करवाई जा रही है।
मजदूरों का कहना है कि जब उन्होंने अपने न्यायोचित अधिकारों, बकाया भुगतान और बेहतर कार्य स्थितियों की मांग को लेकर आवाज उठाई, तो उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। आरोप है कि तैनात जवानों ने मजदूरों की तलाशी ली, उनके गेट पास छीन लिए और उन्हें संयंत्र परिसर से बाहर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित