मुंबई , अगस्त 13 -- न नियो के शो 'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' में प्रेम का किरदार निभा रहे सूरज प्रताप सिंह का शो के बच्चों के साथ ऐसा ही खास रिश्ता बन गया है।फिलहाल सूरज अपने ट्रैक के लिए बच्चों के साथ ज्यादा शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में सेट पर उनके साथ काफी समय बिताने के दौरान उनकी बच्चों से अच्छी दोस्ती हो गई है। साथ में स्क्रीन शेयर करने से शुरू हुआ यह रिश्ता अब हंसी-मजाक, मस्ती, एक-दूसरे को मजेदार नाम देने और ढेर सारी प्यार भरी दोस्ती में बदल गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित