मुंबई , सितंबर 12 -- अभिनेता सूरज प्रताप सिंह ने धारावाहिक 'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' में निभायी अपनी विभिन्न भूमिकाओं में सरदार के रूप को सबसे खास बताया है।सूरज ने कहा कि इस रूप में दिव्या ने लड़के और उन्होंने उसके पिता की भूमिका निभायी थी। इसमें भावुकता के साथ हास्य के दृश्य भी थे। उन्होंने काले जिन्न की भूमिका को भी चुनौतीपूर्ण और खास अनुभव बताया।
सूरज ने कहा कि असुर की भूमिका के दौरान लगातार चिल्लाने से उनकी आवाज बैठ गयी थी, जबकि अश्वर की भूमिका में खतरनाक रूप के साथ प्रेम के भावुक और कोमल पक्ष को दिखाना चुनौतीपूर्ण रहा।
'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' का प्रसारण सोमवार से शनिवार शाम सात बजे सन नियो पर होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित