सूरजपुर , अक्टूबर 24 -- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

यह दुर्घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के करसी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, मालवाहक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित