सूरजपुर , अक्टूबर 31 -- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सलका-करौटी मुख्य मार्ग पर बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार, हादसा चेन्द्रा पुलिस चौकी क्षेत्र के टईया गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान देवनाथ और उनकी पत्नी मनबसिया के रूप में हुई है। दोनों अपने दामाद के घर घूमने आए हुए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल से जाते समय वे ट्रक की चपेट में आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित