फरीदाबाद , अक्टूबर 24 -- हरियाणा के सूरजकुंड परिसर में आयोजित तृतीय दिवाली मेला-2026 में फूलों की नर्सरी और पारंपरिक लोक संगीत पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खुशबू नर्सरी में गुलाब, मनी प्लांट और विभिन्न प्रजातियों के सजावटी पौधे किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। लोग दिवाली पर अपने घरों, बालकनी और कार्यालयों को सजाने के लिए पौधों की खरीदारी कर रहे हैं।
नर्सरी में फूलों और सजावटी पौधों की कई किस्में मौजूद हैं। हरियाली के शौकीनों के लिए यह आकर्षक विकल्प बना हुआ है। पौधे घरों की सुंदरता बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित