श्रीगंगानगर, अप्रेल 12 -- राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में भादरा थाना क्षेत्र के अनुपशहर गांव में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। इस गांव में एक सूने घर चोर नकदी और जेवरात, महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक पासबुक, एलसीडी टीवी और मोबाइल फोन तक चोरी कर ले गए। चोरों ने घर के बाथरूम में लगा गीजर भी नहीं छोडा।

पीड़ित अजरूदीन ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह पत्नी के साथ मजदूरी के सिलसिले में सिरसा(हरियाणा)गया हुआ था। घर पूरी तरह बंद था। जब उसकी पत्नी, ननद के साथ घर लौटी, तो उनके होश उड़ गए। मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था, कमरों के ताले टूटे हुए थे, अलमारी और संदूक खुले पड़े थे और पूरा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर में रखी प्लॉट बेचकर मिली करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी पूरी तरह उड़ा ली।

इसके अलावा सोने का हार, बालियां, चांदी की पाजेब, बिछुए, खेत-मकान से जुड़े अहम दस्तावेज, बैंक पासबुक, एक एलसीडी टीवी और एक मोबाइल फोन भी गायब हैं। चोरों की लूट इतनी व्यवस्थित थी कि उन्होंने बाथरूम लगा गीजर तक नहीं छोड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित