हनुमानगढ़ , मई 11 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में एक सूने मकान से अज्ञात चोर करीब 10 लाख रुपए मूल्य के स्वर्ण आभूषण सहित कई कीमती वस्तुएं और एक लाख 35 हजार रुपए नगद चोरी करके ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 17 में दीप कॉलोनी में रहने वाले आत्मासिंह ने शिकायत की कि छह मई को वह अपनी पत्नी के साथ जयपुर में अपने पुत्र शैलेंद्रपालसिंह के पास गया था। पीछे मकान में कोई नहीं था। उसके मकान में छह मई की रात को दो अज्ञात व्यक्ति दीवार कूद कर अंदर आए और दो कमरों के ताले तोड़कर अलमारियों में रखें सात तोला सोने के आभूषण, चांदी के सिक्के, एक लाख 35 हजार नगद और कुछ अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

पुलिस के अनुसार इस मकान के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए, जिनकी फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पुलिस इनकी पहचान करने में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित