श्रीगंगानगर , मई 30 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में कोतवाली थाना क्षेत्र में बंद मकान से लाखों रुपये की चोरी का मामला दर्ज कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित सुमित सिडाना ने आज पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोर करीब 10 लाख रुपए नगद, करीब दो ताला सोने और 15 तोले चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए।

सुमित ने बताया कि यह वारदात उस समय हुई जब वह 25 मई को अपने परिवार के साथ शादी समारोह में चला गया था। उसे शुक्रवार सुबह एक पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसके घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। इस पर वह अपने परिवार सहित तुरंत ही वापस श्रीगंगानगर को रवाना हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित