अलवर , अप्रैल 28 -- राजस्थान के अलवर में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर ली।
पीड़िता देशराज मीणा ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि वह अपने मकान पर ताला लगाकर रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए मालाखेड़ा गया हुआ था।तो पीछे से चोरों ने उसके मकान में धावा बोल दिया और वे अलमारी में रखे चांदी के जेवरात, जिनमें पायजेब, सांठ, चार चांदी की मालाएं, आठ से 10 अंगूठियां और चार चांदी के सिक्के शामिल हैं, साथ ही एक सोने का मंगलसूत्र और करीब 60 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित