देहरादून , मई 15 -- उत्तराखंड शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के लिए महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क, बंशीधर तिवारी ने विभाग में प्रत्येक शनिवार को "नो व्हीकल डे" के रूप में मनाने के निर्देश शुक्रवार को जारी किए हैं।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि प्रत्येक शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, साइकिल जैसे विकल्पों को अपनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित