नई दिल्ली , अक्टूबर 28 -- ूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 04नवंबर, 2026 कर दी है।महोत्सव को कवर करने के इच्छुक मीडिया पेशेवर, 20 से 28 नवंबर, 2026 तक गोवा के पणजी में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के लिए पत्र सूचना कार्यालय के आधिकारिक प्रत्यायन पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
पात्र मीडिया प्रतिनिधियों को सलाह दी गयी है कि वे संशोधित अंतिम तिथि से पहले अपना पंजीकरण पूरा कर लें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें।
प्रत्यायन प्राप्त मीडिया पेशेवरों को महोत्सव से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी करने के लिए फिल्मों की स्क्रीनिंग,पैनल चर्चा,फिल्म निर्माताओं और सिनेमा जगत के पेशेवरों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा।
जिन मीडिया पेशेवरों ने इफ्फी पिछले संस्करण (56वें संस्करण) के लिए पोर्टल पर पहले से पंजीकरण कराया है, वे उन्हीं लॉगिन विवरणों का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं और आवश्यकतानुसार अपने दस्तावेजों को अद्यतन कर सकते हैं।इसके अलावा, जो फिल्म प्रेमी मीडिया प्रतिनिधि नहीं हैं, वे भी इफ्फी के प्रतिनिधि के रूप में पंजीकरण कर सकते हैं और 57वें भारतीय इफ्फी 2026 में प्रदर्शित होने वाली विविध फिल्मों तथा अन्य गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित