रांची , जून 11 -- झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि सूचना आयुक्त की नियुक्ति में राष्ट्रीय जनता दल के साथ भेद-भाव और उपेक्षा किया गया है जो उचित नहीं है।
डॉ मनोज ने कहा कि राजद लंबे समय से गठबंधन का सहयोगी रहा है आज भी सरकार में है और सरकार में राजद कोटे से एक मंत्री भी है।इसके बावजूद जब जब बोर्ड, निगम आयोग या अन्य किसी सरकारी कमिटी सरकार द्वारा बनाई जाती है उसमें राजद का प्रतिनिधित्व शून्य रहता है। यह राजद के साथ अन्याय है।
इसी तरह सूचना आयुक्त में कांग्रेस तथा झामुमो का एक-एक प्रतिनिधि है तथा यहां तक की विरोधी दल जो भाजपा महागठबंधन सरकार के हर कार्य का निंदा और विरोध करते रहती है गाली देते रहती है वैसे पार्टी के मिडिया प्रभारी को राज्य सरकार ने सूचना आयुक्त बना कर सुशोभित किया है जो न्याय संगत नहीं है तथा खेद का विषय है।
डॉक्टर मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग किया है कि दो सूचना आयुक्त और बनाया जाना है उसमें राष्ट्रीय जनता दल का प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए ताकि राजद का प्रतिनिधित्व मिल सके और उपेक्षा न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित