पटना , मई 09 -- बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 13 मई को राजधानी पटना में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जायेगा।

सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान की ओर से कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के सुशील कुमार मोदी पार्क में दिवंगत नेता के सम्मान में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों के लिए संस्थान से जुड़े सदस्यों ने आज स्थल का निरीक्षण किया गया तथा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पदाधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, आगंतुकों के स्वागत, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित