कांकेर , जून 02 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ विकास कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
श्री साय मंगलवार को सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत कांकेर पहुंचे, जहां उन्होंने जिला पंचायत सभागार में कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर और बस्तर जिलों के कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निराकरण तथा शासन की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित