कपूरथला , सितंबर 16 -- पंजाब में कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में सिविल अस्पताल के सामने स्थित फन बाइट्स रेस्तरां में बुधवार सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लगने से रेस्तरां का काफी हिस्सा चपेट में आ गया और फर्नीचर, रसोई के उपकरण सहित बड़ी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरुआत में रेस्तरां के अंदर से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखायी दीं। लोगों को पहले आशंका हुई कि अंदर तंदूर जल रहा होगा, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित