सुलतानपुर , जनवरी 30 -- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कोतवाली लंभुआ क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ बनकटवा में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक पॉलीथीन में एक महिला का एक हाथ और एक पैर पंजे से कटा हुआ पाया गया। घास काट रही महिला ने इसकी सूचना ग्रामीणों क़ो दिया। जिस पर कोतवाल में सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अवशेष क़ो कब्जे में लेकर जांच शुरू किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित