सुलतानपुर , मई 14 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के पलहीपुर ग्राम में एक हिस्ट्रीशीटर ने पिस्टल से सिर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामन्त ने गुरुवार को यहां बताया कि पुलिस अभिलेखों में दर्ज हिस्ट्रीशीटर देवी प्रसाद यादव उर्फ राणा ने आज कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत पलहीपुर ग्राम में पिस्टल से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली की पुलिस बल मौके पर पहुंची एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से पूछताछ एवं जांच में तथ्य प्रकाश में आया कि देवी प्रसाद अवसाद से गुजर रहे थे और वही उनकी आत्महत्या की वजह बना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित