सुलतानपुर , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में सिंधी नववर्ष चेटीचंड और भगवान झूलेलाल जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर शहर में सिंधी समाज के लोग एकत्र हुए और पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे श्रद्धालुओं ने 'झूलेलाल बेड़ा पार' के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने सिंधी लोकनृत्य 'छेज' प्रस्तुत किया तथा घरों में पारंपरिक व्यंजन भी बनाए गए। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि चेटीचंड का पर्व एकता, सेवा और सद्भाव का संदेश देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित