सुलतानपुर , अगस्त 07 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदूपारा बाईपास के पास शुक्रवार सुबह खड़े ट्रक में चालक चढ़ रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर बाल-बाल बच गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बाराबंकी जिले के मलौली थाना मसौली निवासी चालक राम बाबू (24) हाईवे किनारे ट्रक खड़ी कर बाथरूम गए थे और पास के पेट्रोल पंप पर पानी पीने गए थे। पानी पीकर जब वह वापस ट्रक पर चढ़ रहे थे, तभी पीछे से आ रही अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राम बाबू की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित