सुलतानपुर , अप्रैल 12 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में संपत्ति के लालच में एक दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बीती 13/14 फरवरी की रात ग्राम कमालपुर मीरापुर निवासी रामतेज कोरी की उनके घर में सोते समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने विवेचना में सामने आए आरोपी मोतीलाल कोरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राम पूरे सत्तिन का निवासी है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने संपत्ति हड़पने के लालच में अपने ससुर रामतेज कोरी पर ईंट और कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी निर्मम हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सुलतानपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित