सुलतानपुर , जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार के के तिवारी (55) का बीमारी के चलते आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। श्री तिवारी जिले में हिंदुस्तान, वॉइस ऑफ़ लखनऊ और पीटीआई के ब्यूरो प्रमुख रहें हैं।

सुलतानपुर जिले के कुड़वार के ग्रामीण क्षेत्र की पृष्ठभूमि से जुड़े श्री तिवारी ने तीन दशक से अधिक पत्रकारिता में अपनी मजबूत पहचान बनाए रखी। मुख में पान और चेहरे पर मुस्कान के लिए लोगो से बड़ी आत्मीयता से मिलते थे। टैक्सी और फैक्स से खबर भेजे जाने के जमाने में श्री तिवारी का व्यक्तित्व के नाते प्रशासनिक पकड़ भी बहुत अच्छी रहीं। बीच में वह क्षय रोग (टीबी) विभाग में 'एसटीएलएस' के पद पर चयनित हो गए जिसके बाद उन्होंने पूर्णकालिक पत्रकारिता से दूरी बना ली थी। हालांकि पत्रकारिता भले ही उनके पेशे से छूट गई थी, लेकिन उनके भीतर का सजग, संवेदनशील और जिंदादिल पत्रकार कभी शांत नहीं हुआ। वॉइस ऑफ़ लखनऊ, पी टी आई के लिए काम करते रहे।

इधर कुछ दिनों से उनका स्वस्थ अचानक बिगड़ गया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय इलाज के बाद घर स्वास्थ लाभ ले रहे थे। मंगलवार को भोर तीन बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें सुलतानपुर स्थित स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष (इमरजेंसी वार्ड) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन सुबह करीब चार बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित