सुलतानपुर , अक्टूबर 13 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धनेछ गांव में एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी असलहे से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जिले के थाना लंभुआ पुलिस को सूचना मिली कि धनेछ गांव निवासी दिग्विजय सिंह (32) ने पारिवारिक विवाद के चलते घर में पिता की लाइसेंसी असलहे से गोली मार ली है, परिजन उन्हें तत्काल स्थानीय सीएचसी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक का ससुराल जौनपुर जिले के थाना सुजानगंज, अलैया हरिपुर बाजार में है। बताया जा रहा है कि दिग्विजय मंगलवार को ससुराल से सायं चार बजे लौटकर आया था, जिसके बाद घर में ही यह घटना हुई। परिजनों के मुताबिक दिग्विजय ने घर में रखी पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित