सुलतानपुर , मई 01 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र के तातोमुरैनी गांव में शुक्रवार शाम एक मदरसे के छात्र ने मस्जिद के अंदर कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित