सुलतानपुर , मार्च 10 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में गढ़वाड़ा के पास सड़क दुर्घटना में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गढ़वाड़ा निवासी राम अनुज मिश्रा (80) अपनी मोटरसाइकिल से घर की ओर मुड़ रहे थे। इसी दौरान कटका की ओर से आ रही और अकबरपुर की तरफ जा रही एक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायल राम अनुज मिश्रा को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बोलेरो को कब्जे में ले लिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित