सुलतानपुर , अप्रैल 12 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा गांव में बीती रात बुज़ुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की छोटी बेटी की शादी 21 अप्रैल को तय है।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा गांव निवासी विजय प्रताप सिंह (58) करीब तीन वर्षों से पैरालिसिस से पीड़ित थे। इस कारण चलने-फिरने में असमर्थ थे। कुछ दिन पहले ही इलाज कराकर घर लौटे थे। बीती रात को वह घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात करीब 2 बजे हमलावरों ने उनकी कनपटी पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही परिजन जग गए और शोर मचाया। इस बीच हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग चुके थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित