सुलतानपुर , सितम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में भारी बारिश और आंधी-तूफान से विद्युत विभाग को भारी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन व्यवस्थाओं को ठीक करने में पूरी तरह लगा हुआ है। सारी व्यवस्थाओं की मानिटरिंग स्वयं जिलाधिकारी के रहे हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बिजली विभाग के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है, जिले के करीब 1,070 बिजली के खंभे धराशायी हो गये है जबकि 89 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। जिसे ठीक करने में विजली विभाग का पूरा अमला जुटा हुआ है। विभाग ने 46 में से 21 उपकेंद्रों की 33 केवी सप्लाई बहाल कर दी गई है। कुल 197 प्रभावित फीडरों में से 89 की बिजली चालू हो गई है। लगभग 460 कर्मचारी और 20 मशीनें मरम्मत में लगी हैं।
लोक निर्माण विभाग ने कई क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कर यातायात बहाल किया है। जिले की जयसिंहपुर, बल्दीराय, कादीपुर और लंभुआ तहसीलों में कई जगह पेड़ गिरे थे, जिन्हें हटा दिया गया है। सदर तहसील के निगोलिया और धम्मौर गांवों में जलभराव की समस्या भी दूर की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित