सुलतानपुर , मई 20 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर क्षेत्र में 19/20 मई की रात पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गैंगस्टर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि सेमरी रोड पर हालापुर के पास बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक ट्रक अत्यंत तीव्र गति से आई और बैरियर पर नहीं रुकी और आगे बढ़ गई। संदिग्ध होने पर ट्रक का पुलिस ने पीछा किया। कुछ दूर आगे जाने पर ट्रक में बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दी। आत्मरक्षार्थ के लिए पुलिस टीम ने भी फायर किया, जिसमें वह व्यक्ति घायल हो गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विनोद यादव निवासी ग्राम ख्वाजापुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित