सुलतानपुर , अक्टूबर 23 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिले में कुल 84.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 2679 मतदाताओं में से 2255 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुबह 10 बजे तक 16.31 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जिसमें 437 मतदाताओं ने वोट डाले। दोपहर 12 बजे तक यह बढ़कर 45.09 प्रतिशत हो गई, और कुल 1208 वोट पड़े। दोपहर 2 बजे तक 69.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें 1866 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। शाम चार बजे तक के अंतिम आंकड़ों के अनुसार कुल 2255 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 1802 पुरुष और 453 महिला मतदाता शामिल थे। कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 2061 थी, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 618 थी।
जिले के कूरेभार ब्लॉक (बूथ 121) में सबसे ज्यादा 89.47 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, करौदी कला ब्लॉक (बूथ 128) में सबसे कम 74.02 प्रतिशत मतदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित