सुलतानपुर , मई 08 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई तथा दूसरी घायल है।
पुलिस उपाधीक्षक लम्भुआ ऋतिक कपूर ने आज यहां बताया कि थाना क्षेत्र लंभुआ के बूधापुर निवासी उर्मिला (51) व गीता (35) मुख्य मार्ग के किनारे से जा रही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इस कारण उर्मिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है जबकि गीता घायल हो गई है।
अज्ञात वाहन की पहचान के लिए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य तथा सीसीटीवी का अवलोकन किया जा रहा है। जल्द ही इसका अनावरण कर लिया जाएगा। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक की जायेगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित