सुपौल , सितंबर 05 -- बिहार में सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरसर नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि डहरिया गांव निवासी गुणेश यादव (26) अपनी भैंस को नदी में नहलाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।नदी के दूसरे किनारे पर मौजूद महिलाओं ने घटना के बाद शोर मचाया और युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी।

सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से गुणेश को नदी से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए छातापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित