पौड़ी , जनवरी 31 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिला परिवीक्षा अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी अरविंद कुमार के निर्देशन में शनिवार को जनता इंटर कॉलेज एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, ल्वाली में बाल सुरक्षा, बाल अधिकार एवं डिजिटल सुरक्षा विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा तंत्र एवं सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सजग बनाना रहा।

कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता भट्ट ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पाॅक्सो) अधिनियम के प्रावधानों, शिकायत प्रक्रिया एवं पीड़ित बच्चों के संरक्षण से संबंधित जानकारी सरल भाषा में दी। प्रज्ञा नैथानी द्वारा मंच संचालन करते हुए 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की 24x7 सेवा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। वहीं संरक्षण अधिकारी सागर लिंगवाल बताया कि बच्चों को साइबर अपराधों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं ऑनलाइन सतर्कता के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित