श्रीनगर , अक्टूबर 07 -- सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के नागदानार वन क्षेत्र में संयुक्त तलाश अभियान के दौरान एक पुराने आतंकवादी ठिकाने का पता लगाकर उसे नष्ट किया और वहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
विशेष खुफिया सूचना के आधार पर हंदवाड़ा पुलिस ने सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 92वीं बटालियन के साथ मिलकर यह अभियान चलाया।
पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान संयुक्त दल ने एक पुराने आतंकवादी ठिकाने का पता लगाया और वहां से एक एके-47 राइफल, तीन हथगोले, एके के 857 कारतूस, पीआईकेए के 192 कारतूस, एके की आठ मैगजीन, एक साइलेंसर और पिस्तौल के 83 कारतूस के अलावा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।
उन्होंने बताया कि हंदवाड़ा थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित