इंफाल , मार्च 03 -- सुरक्षा बलों ने मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में चुराचांदपुर थाना क्षेत्र ओल्ड गोथोल गांव में तलाश अभियान के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को बरामद किये गये सामानों में एक देसी सिंगल बैरल पुस्तौल, एक बोल्ट एक्शन पिस्तौल, एक देसी हथगोला, एक .22 पिस्तौल जिसमें टेलिस्कोपिक साइट लगी हुई थी, चार सिंगल बैरल गोला-बारूद, एक मोर्टार और पांच देसी गोले शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित