गरियाबंद , अप्रैल 13 -- छत्तीसगढ़-ओडिशा अंतरराज्यीय सीमा से लगे सोनाबेड़ा अभारण्य क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान ढेकुनपानी जंगल से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान 70 जिलेटिन, तीन स्टील कंटेनर और चार बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर जब्त किए गए। यह कार्रवाई ओडिशा के कोमना पुलिस कैंप से संचालित सीआरपीएफ टीम द्वारा की गई।

बरामद सामग्री को देखते हुए सुरक्षाबलों को आशंका है कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों के लिए इसका उपयोग किया जाना था। घटना के बाद ओडिशा पुलिस और केंद्रीय बलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

सुरक्षा एजेंसियां संभावित ठिकानों और नेटवर्क की पहचान में जुटी हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित