अमरोहा, अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन एवं उनके सराहनीय कार्यों के प्रति सम्मान प्रकट करने की पहल "एक कांवड़ उ.प्र.पुलिस के नाम" आमजन एवं पुलिस के बीच बढ़ते विश्वास का सकारात्मक उदाहरण है।
पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा से प्रभावित होकर श्रद्धालुओं द्वारा "एक कांवड़ उत्तर प्रदेश पुलिस के नाम" समर्पित करने का मामला सामने आया है। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन एवं उनके सराहनीय कार्यों के प्रति सम्मान प्रकट करने की यह पहल आमजन व पुलिस के बीच बढ़ते विश्वास का सकारात्मक उदाहरण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित