नयी दिल्ली, 09 (वार्ता) सुबह की सैर के दौरान अभिनेता क्रेडिट कार्ड गुम हो जाने के कारण अनुपम खेर कुछ देर के लिए बेहद घबरा गये थे।
घंटों की खोजबीन और इसे हमेशा के लिए खो देने के डर के बाद खेर का क्रेडिट कार्ड संजय यादव नाम के एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें वापस कर दिया। बाद में खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपना आभार व्यक्त किया और सुरक्षाकर्मी की ईमानदारी की प्रशंसा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित