आइची-नागोया (जापान) , सितंबर 30 -- एशियाई खेलों में बुधवार को टेनिस स्पर्धा में भारत के सुमित नागल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। वहीं एक अन्य मुकाबले में धक्षिनेश्वर सुरेश हार गए। इसके साथ युगल वर्ग में अनिरुद्ध चंद्रशेखर और एन श्रीराम बालाजी पुरुष डबल्स के क्वार्टरफाइनल से हार कर बाहर हो गये।
आज यहां अनिरुद्ध चंद्रशेखर और ओलंपियन एन श्रीराम बालाजी पुरुष युगल के क्वार्टर-फ़ाइनल में चीन के जियांग फुमिन और तियानहुई झांग से 6-7 (4), 7-6 (9), 10-8 से हारकर बाहर हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित