अल्मोड़ा , मई 19 -- प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत की 126वीं जयंती के अवसर पर बुधवार 20 मई को उत्तराखंड के अल्मोड़ा के कौसानी स्थित सुमित्रानंदन पंत वीथिका में भव्य जन्मदिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।

अल्मोड़ा राजकीय संग्रहालय के निदेशक डॉ चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार 19 मई को पंत वीथिका में पंत जी के जीवन एवं साहित्य पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से पंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को चित्रित किया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 20 मई को आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित