मुम्बई , अगस्त 03 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले सुभादीप घोष को भारतीय पुरुष टीम का क्षेत्ररक्षक कोच नियुक्त किया हैं। वह टी दिलीप की जगह लेंगे।
घोष इससे पहले असम की सीनियर पुरुष टीम को कोचिंग दे चुके हैं और वह विभिन्न एज ग्रुप में विभिन्न टीमों के साथ काम किया हैं। उन्होंने 2023 तक दो वर्ष के लिए भारतीय महिला सीनियर टीम के साथ भी काम किया हैं। वह महिला वनडे विश्व कप 2022 और एक साल बाद हुए महिला टी-20 विश्व कप में सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे।
दाएं हाथ के बल्लेबाज घोष ने असम और रेलवेज का प्रतिनिधित्व किया था और उन्होंने 17 प्रथम श्रेणी और 17 लिस्ट ए मुक़ाबले खेले। वह अतीत में इंडिया ए के साथ भी काम कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित