गॉल , अगस्त 19 -- रवींद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन बुधवार को सुबह के सत्र में भारत को दो सफलताएं दिलाई, जिससे भोजनकाल के समय तक श्रीलंका का दूसरी पारी में स्कोर छह विकेट पर 175 रन हो गया है। अब जहां भारत को जीत के लिए चार विकेट की आवश्यकता है, वहीं श्रीलंका को इसके लिए 197 रन बनाने होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित