गौतमबुद्धनगर , मई 21 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में माननीय उच्चतम न्यायालय में 21 अगस्त से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाले "समाधान समारोह" विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को गौतमबुद्धनगर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर शिवानी रावत ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित