नयी दिल्ली , जुलाई 10 -- उच्चतम न्यायालय की एक पीठ के कक्ष में शुक्रवार को उस समय बेहद अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली, जब व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए एक याचिकाकर्ता ने कथित तौर पर मामले के कागजात न्यायाधीशों की तरफ फेंके और मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करके भारी हंगामा किया।
यह घटना न्यायाधीश के वी विश्वनाथन और न्यायाधीश आलोक अराधे की पीठ के समक्ष हुई। याचिकाकर्ता प्रबाल प्रताप ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय से उसकी रिट याचिका खारिज हो जाने के बाद उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। यह मामला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 173(4) के तहत उसके आवेदन को एक निजी शिकायत में बदल दिए जाने के बाद सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित