मुंबई , मई 08 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एवं सांसद सुप्रिया सुले ने विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए विश्व भर में इस आंदोलन से जुड़े स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए मानवीय कार्यों को सराहा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किए गए एक संदेश में सुश्री सुले ने आंदोलन के संस्थापक हेनरी डुनेंट की सराहना की ता मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, सार्वभौमिकता, एकता और स्वैच्छिक सेवा जैसे सिद्धांतों के माध्यम से मानवता की सेवा में संगठन के योगदान को स्वीकार किया।
सुश्री सुले ने संदेश में रेड क्रॉस आंदोलन से जुड़े संगठनों द्वारा किए गए मानवीय प्रयासों के प्रति भी आभार व्यक्त किया , जिनमें आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवा सहायता और रक्तदान गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने रेड क्रॉस और इसके संस्थापक द्वारा किए गए कार्यों को कृतज्ञतापूर्वक याद करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित